राज्यमंत्री के भतीजों ने युवक को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज, गंभीर हालत में ग्वालियर में भर्ती Uncategorized by mpeditor - November 21, 2023November 21, 20230 बहन बोलीं- सुरेश राठखेड़ा के परिजन हैं आरोपी शिवपुरी – शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र के करौंदी सेमवेल पर सोमवार देर शाम एक युवक की कुछ युवकों ने बेरहमी से पीट दिया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। खास बात यह है कि मारपीट करने वाले युवकों में दोनों युवक रोहित धाकड़ और सुरेन्द्र धाकड़ हैं। ये दोनों एमपी के पूर्व राज्यमंत्री और पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ के भतीजे हैं। फिजिकल थाना पुलिस ने मंत्री के दोनों भतीजों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल युवक की बहन सपना पत्नी प्रबल सिंह जाटव ने बताया कि उसके पास उसके भाई इंद्र प्रकाश जाटव (29) के दोस्तों का कॉल आया कि इंद्र प्रकाश अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल पहुंची तो उसका भाई बेहोश था। सिर में 10 टांके आए हैं। परिजन आनन-फानन में इंद्र प्रकाश को लेकर ग्वालियर रवाना हो गए। बहन सपना ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। भाई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। दोस्तों ने भी घटना का कारण नहीं बताया है। सिर्फ इतना बताया कि पोहरी के विधायक और मंत्री सुरेश राठखेड़ा के भतीजे रोहित पिता मस्तराम और सुरेंद्र धाकड़ सहित उनके कुछ साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना में आरोपियों ने इंद्र प्रकाश के सिर में सरिए से वार किया। इधर, मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। फिजिकल पुलिस ने रोहित और सुरेन्द्र धाकड़ सहित अन्य लोगों पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई गई है।