You are here
Home > Uncategorized > मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की से छेड़छाड़

मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की से छेड़छाड़

इंदौर – इंदौर की पाश कालोनी में सुबह 5.30 बजे एक लड़की से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। सोमवार सुबह 5.30 बजे घटना हुई। लड़की वॉक पर निकली थी तब उसके साथ छेड़छाड़ की गई। वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। घटना तिलक नगर मेन रोड पर जैन मंदिर के सामने की है। यहां मंदिर के सामने ही पुलिस चौकी भी है। स्थानीय रहवासियों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। उनका कहना है कि फुटेज में तारीख तीन मार्च दिख रही है, लेकिन घटना मंगलवार सुबह की ही है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ जा रही थी। तीन बदमाशों ने पहले लड़की और युवक का पीछा किया। बदमाशों से बचने के लिए लड़का-लड़की भागे तो बदमाश दौड़ लगाकर उनके पास पहुंच गए। इसके बाद वे लड़की को छेड़ने लगे। पास में जा रहे बुजुर्गों ने लड़की को बचाने की कोशिश की। इस पर भड़के बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। एक बुजुर्ग ने जैन मंदिर वाली गली में भागकर बचने की कोशिश की। वे गली से डंडा लेकर वापस आए और बदमाशों की तरफ दौड़े। इसके बाद बदमाश बुजुर्गों पर पत्थर फेंकते हुए भाग निकले।

Top