You are here
Home > Uncategorized > Khargon mr RTI karyekarta ko goli mari

Khargon mr RTI karyekarta ko goli mari

खरगोन में आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मारी

दो हमलावरों ने दो फायर किए

खरगोन – खरगोन में आरटीआई कार्यकर्ता पंढरी निर्गुणे (49) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना बुधवार 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। निर्गुणे ​​​​​​सिरवेल से खरगोन की तरफ बाइक से आ रहे थे। तब बिस्टान दामखेड़ा रोड पर गिट्टी खदान क्षेत्र में दो हमलावरों ने दो फायर किए। एक गोली निर्गुणे की पीठ में लगी है।
वहां मौजूद लोगों ने 100 डायल की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चेतन पटौते ने बताया कि गोली पीठ के नीचे रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है। गोली निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें रेफर भी किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top