You are here
Home > Uncategorized > राहुल बोले- हमने आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा की

राहुल बोले- हमने आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा की

धनबाद – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के 22वे दिन रविवार को धनबाद में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है और करती रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं।
राहुल ने कहा- देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को आपकी संपत्ति सौंपी जा रही है। पहले PSUs में रोजगार मिलता था, उन सभी का एक-एक कर निजीकरण किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी अपने पूंजीपति दोस्तों को सौंप देगी।
धनबाद के बाद राहुल ने बोकारो में कहा कि BJP सरकार और RSS की विचारधारा देश में सिर्फ हिंसा और नफरत नहीं फैला रही है, बल्कि देश में अन्याय फैला रही है। देश का पूरा पैसा 2-3 बिजनेसमैन को दिया जा रहा है। भाजपा पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। न केवल आर्थिक अन्याय हो रहा है, बल्कि सामाजिक अन्याय भी हो रहा है।

राहुल की यात्रा का आज का शेड्यूल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में रविवार को तीसरा दिन था। इससे पहले शनिवार (3 फरवरी) को राहुल ने देवघर के वैद्यनाथ मंदिर में पूजा की और धनबाद के लिए निकले। रात को भी वे यहीं रुके। रविवार सुबह 8 बजे धनबाद के गोविंदपुर से यात्रा शुरू हुई।
करीब 10 बजे राहुल बैंक मोड़ पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने बोकारो में भी जनसभा की। यहां से वो रामगढ़ के लिए निकल गए हैं। यहीं न्याय यात्रा रात में रूकी। इसके बाद सोमवार को रांची पहुंचेगी।

Top