मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई Entertainment by mpeditor - October 23, 2022October 23, 20220 अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा-"द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना"। अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।
लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा Entertainment by mpeditor - October 4, 2022October 4, 20220 बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लेडी लव मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें मलाइका अरोड़ा का साइड फेस नजर आ रहा है। मलाइका ने मेन्यू बुक को हाथ में पकड़ा हुआ है और अपनी उंगली पर बने 'लव' टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में ना सिर्फ खाने की तारीफ की है बल्कि उन्होंने बेस्ट कंपनी लिखते हुए बताया है कि वह अपने साथ मलाइका की कंपनी को एन्जॉय कर रहे हैं।गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक -दूसरे
लेडी लव के साथ डांस करते दिखे अर्जुन कपूर Entertainment by mpeditor - August 27, 2022August 27, 20220 बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री वेडिंग बैश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इन सितारों में बॉलीवुड के लव बर्ड्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल थे, जिन्होंने इस पार्टी में हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। सामने आये इस वीडियो में मलाइका अपने आइकॉनिक गाने 'छैयां छैयां' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।खास बात यह है कि इस वीडियो में उनका साथ अर्जुन कपूर दे रहे हैं। ट्रेडिशनल लुक में दोनों ने अपनी डांसिंग कमेस्ट्री से महफिल लूट ली।सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद