एशियाई विकास बैंक ने आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 7 फीसदी किया business by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार के लिए झटका लगने वाली खबर है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर अब 7 फीसदी कर दिया है। एडीबी ने पहले 7.2 फीसदी विकास दर का अनुमान जताया था। एडीबी ने बुधवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि अनुमान से ज्यादा महंगाई दर और मौद्रिक सख्ती की वजह से आर्थिक वृद्धि दर में ये कमी आएगी। एडीबी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था सालाना आधार पर 13.5 फीसदी की दर से बढ़ी है, जो सेवाओं में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।एशियाई विकास बैंक ने (मार्च 2023 में खत्म होने वाले वर्ष) चालू