चीता इवेंट से बाहर निकले और गौमाता की भी सुध ले सरकारः कमलनाथ Politics by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लम्पी वायरस से हो रही गायों की मौतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार 'चीता इवेंट' से बाहर निकले और गौमाता की भी सुध ले। कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश में लंपी वायरस का प्रकोप दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में गौमाताएँ बड़ी संख्या में इस वायरस से संक्रमित होती जा रही है। बड़ी संख्या में गौमाताओं की इस वायरस से तड़प-तड़प कर मौत भी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में गौशालाओं की, गौ माताओं की जो स्थिति है, सड़कों पर गौमाता प्रतिदिन