हिप्र के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना संक्रमित Nation by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात से पहले उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए सुक्खू की सोमवार को प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट नहीं हो पाई। उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। साथ पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। प्रवक्ता के मुताबिक इस वजह से मुख्यमंत्री का सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उनका आज शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना संक्रमित Sports by mpeditor - August 23, 2022August 23, 20220 मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एशिया कप 2022 के लिए टीम के संयुक्त अरब अमीरात के लिए प्रस्थान से पहले द्रविड़ का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक निकला। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा,"टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का एशिया कप 2022 के लिए टीम के यूएई जाने से पहले नियमित परीक्षण में कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक निकला। द्रविड़ बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनमें हल्के लक्षण हैं। एक बार कोविड-19 रिपोर्ट नकारात्मक आने के बाद वह टीम में शामिल हो जाएंगे।" एशिया कप 2022 यूएई में खेला जाएगा, जो 27 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगा। एशिया कप में हिस्सा ले रही छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया