महिला से छेड़खानी को लेकर दलित परिवार के 3 लोगों की हत्या MP by mpeditor - October 25, 2022October 25, 20220 दमोह। एक महिला से कथित छेड़खानी की बात को लेकर जिले के देवरान गांव में दलित परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दबंगों ने एक युवक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसके परिवार के 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोलीबारी में घायल हुए दलित परिवार के सदस्य महेश अहिरवाल का कहना है कि जगदीश पटेल के परिवार की महिला ने मेरे भतीजे कैलाश पर घूरकर देखने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर सोमवार शाम को कहासुनी हुई थी। मंगलवार