दिल्ली हवा के लिए हांफ रही है और सीएम-पीएम चुनाव की सांस ले रहे हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे Nation by mpeditor - November 4, 2022November 4, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर दिल्ली और केन्द्र दोनों सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग स्वच्छ हवा के लिए तरस रहे हैं और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर होगा जहां प्रदूषण के कारण स्कूल और कार्यालय बंद हैं। पिछले 8 वर्षों में, दिल्ली सरकार प्रदूषण का कारण निर्धारित नहीं कर सकी और न ही इसे रोकने के लिए कोई नीति बना सकी? जबकि दिल्ली हवा के लिए हांफ रही है, सीएम और पीएम चुनाव की सांस ले रहे हैं।
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में बड़ी संख्या में होंगे शामिल मप्र से कांग्रेसी Politics by mpeditor - September 2, 20220 भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 4 सितम्बर को दिल्ली में महंगाई के विरोध में देश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मप्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 4 सितम्बर को होने वाली इस महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर राजधानी में भोपाल जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महारैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों द्वारा रूपरेखा एवं रणनीति तैयार की गई। जिला कांग्रेस की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे News by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 कभी वीरप्पन पर कसा था शिकंजा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे जिनका एक साल का कार्यकाल आज खत्म होने जा रहा है। पुलिस लाइन में शाम 4 बजे उनके फेयरवेल का कार्यक्रम होगा। अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। तमिलनाडु में रहकर उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है। राज्य में रहते हुए उन्होंने वीरप्पन गैंग के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी और उनकी वीरता के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से वीरता पदक भी मिला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी कर अरोड़ा की नियुक्ति की सूचना दी। आदेश में कहा गया है कि एक अगस्त 2022 से उन्हें दिल्ली पुलिस