You are here
Home > Politics > दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में बड़ी संख्या में होंगे शामिल मप्र से कांग्रेसी

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में बड़ी संख्या में होंगे शामिल मप्र से कांग्रेसी

भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 4 सितम्बर को दिल्ली में महंगाई के विरोध में देश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मप्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 4 सितम्बर को होने वाली इस महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।


दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर राजधानी में भोपाल जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महारैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों द्वारा रूपरेखा एवं रणनीति तैयार की गई। जिला कांग्रेस की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रवक्ता आनंद तारण, अवनीश भार्गव, प्रशांत गुरूदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Top