कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग Nation by mpeditor - September 4, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हल्ला बोल रैली में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इस रैली को एक बजे के आसपास संबोधित कर सकते हैं। रामलीला मैदान के बारह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विशाल कटआउट लगाया गया है। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में पकौड़ा काउंटर लगा रखा है। यहां पकौड़ा तल रहे रतन ने बातचीत करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ रही है। लोगों के पास पकौड़ा तलने के लिए पैसे नहीं है। रतन ने कहा कि खाद्य
दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में बड़ी संख्या में होंगे शामिल मप्र से कांग्रेसी Politics by mpeditor - September 2, 20220 भोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 4 सितम्बर को दिल्ली में महंगाई के विरोध में देश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मप्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 4 सितम्बर को होने वाली इस महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर राजधानी में भोपाल जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महारैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों द्वारा रूपरेखा एवं रणनीति तैयार की गई। जिला कांग्रेस की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार