गोवा में कांग्रेस को जोरदार झटका Nation by mpeditor - September 14, 20220 पणजी। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाली कांग्रेस पार्टी को गोवा में जोरदार सियासी झटका लगा है। कांग्रेस के 8 विधायक मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने इसका ऐलान किया। गोवा में सुबह से चल रहे सियासी ड्रामे से आखिरकार बुधवार को पर्दा उठ गया। कांग्रेस के 8 विधायकों का समूह आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गया है। गोवा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेठ तनवड़े ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की है।इसके साथ ही सभी 8 विधायकों का भाजपा के पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री