गुजरात चुनाव : तीन बजे तक 50.51 फीसदी मतदान, अहमदाबाद-दाहोद में कम Nation by mpeditor - December 5, 2022December 5, 20220 अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य में 3 बजे तक 14 जिलों में औसत 50.51 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जिलेवार सबसे अधिक मतदान बनासकांठा में 55. 52 फीसदी और सबसे कम अहमदाबाद में 44.67 फीसदी दर्ज किया गया। दाहोद में 46.17 फीसदी और गांधीनगर में 52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं विधानसभा सीट के अनुसार सबसे अधिक वोटिंग बनासकांठा जिले की थराद सीट पर 66.39 फीसदी दर्ज किया गया। दूसरी ओर सबसे कम मतदान अहमदाबाद की एलिसब्रिज सीट पर 39.30 फीसदी दर्ज किया गया। उत्तर गुजरात मेें तीन बजे तक सीटवार मतदानविधानसभा क्षेत्र वाव में 52.80 फीसदी मतदान