मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना बरकरार, इंदौर, हरदा-बैतूल में होगी बूंदाबांदी MP by mpeditor - December 15, 2022December 15, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को भी मावठे की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मैंडूस के असर से इंदौर संभाग के अलावा हरदा-बैतूल में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इधर, सूरज नहीं निकलने से दिन का तापमान रात के पारे के बराबर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को रात के तापमान में गिरावट होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में चक्रवात मैंडूस सक्रिय है। दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी। अब अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इसके कारण इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, शहडोल और सागर