अवैध पटाखा फैक्ट्री में छापा, बड़ी मात्रा में विस्फोट सामग्री जब्त MP by mpeditor - October 21, 2022October 21, 20220 मुरैना। जिले के बानमोर कस्बे में गत दिवस पटाखों में हुए विस्फोट से एक मकान के ढह जाने और उसमें हुई चार लोगों की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिलायथा में एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिलायथा गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पटाखा फैक्ट्री पर दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आसिम खान बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह करीब पांच