पांच दिसम्बर से तीखे होंगे ठंड के तेवर, ठिठुरेंगे जबलपुर और ग्वालियर MP by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड तेज हो गई है। कई शहरों में रात का पारा नीचे गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। वहीं, इंदौर-भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। भोपाल में दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का असर बढ़ गया है। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड महसूस हुई। रात में और अलसुबह पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोग कंपकंपा उठे। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की