लेवाना होटल अग्निकांड में चार लोगों की मौत Nation by mpeditor - September 5, 2022September 5, 20220 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में लगी अग्निकांड में अब चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। दो लोगों की मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन और स्वयं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सात से अधिक लोग झुलसे है, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, होटल में लगी आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया और रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। इधर झुलसे लोगों का हालचाल लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड की उच्चस्त्रीय जांच होगी, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल