मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग का हुआ संघठन विस्तार Politics by mpeditor - October 12, 2022October 12, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महत्वपूर्ण मीडिया विभाग ने अपने संगठन का विस्तार मंगलवार को किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी साथियों की कुशल संगठनात्मक क्षमता एवं युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए राहुल राव (राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया विभाग), अखिलेश यादव, पराग शर्मा, राजीव पटनायक (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारीगण), विक्रांत भूरिया (प्रदेश अध्यक्ष) की सहमति उपरांत एडवोकेट आकाश चौहान को भोपाल, अनुराग जैन को विदिशा, गुलाम हैदर को नर्मदापुरम, अंकित सिंह को शहडोल, नूर अली को अशोकनगर, गौरव सराठे को हरदा और आशीष राजपूत को सिवनी का दायित्व सौंपा गया है। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की