You are here
Home > MP > पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन वनकर्मियों की मौत

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन वनकर्मियों की मौत

खंडवा। पिपलोद के नजदीक एक तेज रफ्तार कार संतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन वनकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला की जांच कर है।

जानकारी अनुसार रविवार दोपहर सिंगाजी वन परिक्षेत्र का स्टाफ का एक कार से नावरा जा रहा था। पिपलोद थाने के अंतर्गत आने वाले कुमठा गांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि पेड़ से टकराने के बाद कार का इंजन बाहर निकल कर गिर गया। वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।इस हादसे में कार सवार वन रक्षक सूर्यकांत मेहरा, वनकर्मी हिमांशु वर्मा और जगदीश मारू की घटनास्थल पर मौत ही हो गई। तीनों मृतक वन विभाग में पदस्थ थे। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। चालक को पुलिस की मदद से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा है। जानकारी के अनुसार वन कर्मचारी खंडवा जिले के हरसूद- छनेरा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के हैं। वन मंत्री विजय शाह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Top