You are here
Home > News > पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भाजपा प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भाजपा प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया

पी. मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था

भोपाल – दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भाजपा प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है। पूर्व CM ने ट्‌वीट कर इसकी जानकारी दी। मुरलीधर राव ने दो दिन पहले शनिवार को CM हाउस में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। राव के इस बयान से दिग्विजय सिंह नाराज हैं।
दिग्विजय सिंह अपने ट्वीट में लिखा- मुरलीधर आपने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, आपको अदालत में जवाब देना होगा। फिर उन्होंने लिखा, मुरलीधर जी क्या आप भोपाल BJP IT सेल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना को जानते हैं? क्या आप सतना के बजरंग दल के अध्यक्ष बलराम सिंह को जानते हैं? नहीं जानते हैं तो यह खबर पढ़िए। इस ट्वीट के साथ दिग्विजय ने एक खबर का लिंक शेयर किया है।
आप मामा से पूछेंगे देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी?
दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं? इन सभी को व इनके 14 और साथियों को MP पुलिस की ATS ने पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन आपके मामा जी शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामा जी से पूछेंगे? आप में साहस है? आज वे सभी देशद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे, आप या मैं?
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक विडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- मुरलीधर राव जी यह विडियो देखकर कृपया आपके साथ बैठे लोगों से तो पूछ लें, ध्रुव सक्सेना कौन है? इस पर मामा शिवराज सिंह चौहान ने NSA क्यों नहीं लगाया? इसके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया?

Top