You are here
Home > Uncategorized > भगोरिया में शामिल हुए कांतिलाल भूरिया

भगोरिया में शामिल हुए कांतिलाल भूरिया

बोले- अब असली कांग्रेसी बचे, बीजेपी में जाने वालों को बताया कचरा

आलीराजपुर – जोबट भगोरिया में शामिल होने के लिए आए झाबुआ के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से चर्चा के दौरान कांतिलाल भूरिया भाजपा में शामिल होने वाले सभी कग्रेसियों को नदी में किनारे पर जमा कचरे की तरह बताया। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि अब कांग्रेस में असली कांग्रेसी बचे हैं, जितना भी कचरा था। वह सब चले गया है। वहीं पिछले दो दिनों से रतलाम लोकसभा से कांतिलाल भूरिया का टिकट फाइनल होने की बधाई के मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहे थे।
जिसे कांतिलाल भूरिया ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आज दिल्ली में बैठक चल रही है। शाम तक नामों की घोषणा हो जाएगी। साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहां कि भाजपा प्रत्याशी मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। जनता कांग्रेस को चाहती है और कांग्रेस को आशीर्वाद मिलेगा। इस दौरान जोबट विधायक सेना पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मम्मा मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Top