दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की रिलीज के 52 साल पूरे Entertainment by mpeditor - December 18, 2022December 18, 20220 बॉलीवुड में 'चिंटू' के नाम से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर आज हमारे बीच बेशक नहीं है, लेकिन उन्हें भूलना हर किसी के लिए असंभव है। ऋषि कपूर के लिए आज का दिन यानी 18 दिसंबर बहुत खास था क्योंकि आज ही के दिन उनकी बॉलिवुड में डेब्यू 'मेरा नाम जोकर' रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 52 साल पूरे कर लिये हैं। अगर आज ऋषि कपूर जीवित होते तो वो भी आज इंडस्ट्री में अपने 52 पूरे कर लेते। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की, जो आज ही के दिन यानी 18 दिसंबर, 1970 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्हें अपने पिता राज कपूर के