जी20 लोगो पर राजनीति, कांग्रेस ने कहा, मोदी-भाजपा खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे Nation by mpeditor - November 9, 2022November 9, 20220 नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में जी20 के लोगो में कमल के इस्तेमाल की कांग्रेस ने आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ‘बेशर्मी’ के साथ खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। जयराम रमेश ने ट्वीट कहा कि 70 साल पहले पंडित नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, भारत के जी20 के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का चुनाव चिन्ह आधिकारिक लोगो बन गया है। यह स्तब्ध करने वाला है। हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा बेशर्मी से खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे। लोगो पर हो रही राजनीति पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने