कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 464 डेलीगेट ने किया मतदान Politics by mpeditor - October 17, 2022October 17, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होते ही मतदान किया। यह जानकारी अभा कांग्रेस संगठन के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री आर.सी. खुंटिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री चक्रवर्ती शर्मा, श्री क्रांति शुक्ला और तरूण त्यागी भी उपस्थित थे। श्री खुंटिया ने कहा कि मप्र में कुल 502 प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि (पीसीसी डेलीगेट) हैं, इनमें से 464 डेलीगेट ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अपने मताधिकार का उपयोग किया। 12 डेलीगेट ने अनुमति प्राप्त कर अन्य स्थानों पर अपने मताधिकार