उमा भारती का बड़ा ऐलान, कहा- नई शराब नीति बनने तक भवन में नहीं रहूंगी MP by mpeditor - October 7, 2022October 7, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की तेज तर्रार नेत्री उमा भारती ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए नशामुक्ति अभियान की सराहना की है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब वह टेंट या झोपड़ी में रहकर अपनी लड़ाई लड़ेंगी। जब तक नई शराब नीति नहीं बन जाती वह भवन में नहीं रहेंगी। उनका यह अभियान 7 नवंबर से शुरू होगा और वह 14 जनवरी तक सहयोगी महिलाओं के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी। उमा भारती ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक लाइव के जरिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने नशा मुक्ति और पूर्ण शराबबंदी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर मध्य प्रदेश सरकार