You are here
Home > Uncategorized > Soniya Gandhi ab rajyesabha jayegi: rajisthan se nomination final kiya

Soniya Gandhi ab rajyesabha jayegi: rajisthan se nomination final kiya

सोनिया गांधी अब राज्यसभा जाएंगी:राजस्थान से नॉमिनेशन फाइल किया

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद

जयपुर – कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी ने उन्हें बुधवार 14 फरवरी को राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया। वे आज ही जयपुर गईं और नामांकन दाखिल किया। वे निर्विरोध चुनी जाएंगी। सोनिया के साथ राहुल और प्रियंका भी मौजूद थे। सोनिया राज्यसभा जाने वाली नेहरू-गांधी परिवार की दूसरी महिला हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी (1964-1967 तक) राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।
इससे पहले कांग्रेस ने भी राज्यसभा के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें सोनिया गांधी को राजस्थान से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया।
राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। रिटायर होने वालों में भाजपा के 28, कांग्रेस के 11, तृणमूल कांग्रेस के 4, भारत राष्ट्र समिति के 4, बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के दो-दो सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा YSRCP, शिवसेना, NCP, तेलुगु देशम पार्टी और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के एक-एक मेंबर शामिल हैं।

Top