कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी Nation by mpeditor - October 16, 2022October 16, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई है। सोमवार,17 अक्टूबर को नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना और परिणामों की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कांग्रेस मुख्यालय और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मतदान के लिए बूथ निर्माण के साथ ही दूसरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। खड़गे और थरूर के बीच मुकाबला है। मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का समर्थन है। कांग्रेस के नाराज धड़े जी-23 के भी तमाम नेताओं का