देश के मैदानी क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा रायसेन, उत्तरी हवाओं से गिर रहा पारा MP by mpeditor - November 2, 2022November 2, 20220 भोपाल,। देश के मैदानी इलाकों में स्थित शहरों में सबसे कम तापमान वाले पांच शहरों में मध्यप्रदेश के चार शहर शामिल हैं। इनमें रायसेन पहले नंबर पर रहा। बीते 24 घंटों में यहां पर न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पाकिस्तान के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ की आवृति कमजोर होने के कारण उसका मध्यप्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख बीच-बीच में उत्तरी हो जाने से मध्यप्रदेश में रात के समय सिहरन बरकरार है। विशेषकर भोपाल, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क