महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन Politics by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा है कि महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म, अत्याचार और अनाचार की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस जिला स्तर पर 14 से 18 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जिलों में जिला स्तर पर कलेक्टर को सौंपे जायेंगे, जिसमें मप्र में महिलाओं के साथ घटित हो रही घटनाओं पर रोक लगाये जाने की मांग की जायेगी। विभा पटेल ने बताया कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में मप्र में बाढ जैसी स्थिति बन गई है, रोज इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही है, जिससे महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।