बेटियों को सम्मान देने में असफल साबित हुई मध्यप्रदेश सरकार: कमलनाथ Politics by mpeditor - August 30, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में देश में अव्वल है। प्रदेश में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के मामले में भी बढ़े है। यह खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में हुआ है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट ने एक बार फिर शिवराज सरकार के तमाम दावों व सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। मध्य प्रदेश जो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म में वर्षों से देश में अव्वल है, उस पर लगा यह दाग अभी भी बरकरार है। बेटियों को सम्मान देने में प्रदेश सरकार फिर असफल साबित हुई है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश