You are here
Home > Uncategorized > राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त और मजबूत बनाने की पहल की थी, वे आधुनिक संचार क्रांति के युग दृष्टा थे – कमलनाथ

राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त और मजबूत बनाने की पहल की थी, वे आधुनिक संचार क्रांति के युग दृष्टा थे – कमलनाथ

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भोपाल – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी के हबीबगंज थाने के समीप स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रीनाथ ने कहां की राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल में ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज की स्थापना की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हो सके और शहरों का सीधा संपर्क गांव से हो सके।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की 32 वी पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री कमलनाथ ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक संचार क्रांति लाकर देश को आईटी के क्षेत्र में सशक्त और मजबूत बनाया और इससे रोजगार के अवसर बढ़े। वह एक ऐसी शख्सियत थे जो राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन इंदिरा जी की मृत्यु के बाद उन्हें राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने हमेशा नौजवानों के हित में काम किया, उन्हीं की सोच और शक्ति के कारण भारत में सुपर कंप्यूटर आया।
श्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि राजीव गांधी जी की मंशा के विपरीत पंचायती राज में जो लाभ ओबीसी को मिल रहा था भाजपा उसे समाप्त करने पर आमादा है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि राजीव गांधी ने चाहे प्रधानमंत्री के रूप में हो, चाहे विपक्ष के नेता के रूप में, उन्होंने राष्ट् हित को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और साहस के साथ पालन किया। राजीव जी का जनता से सीधा और सतत संपर्क रहता था।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, गुरमीत सिंह मंगू, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कमलेश्वर पटेल, श्रीमती विभा पटेल, जेपी धनोपिया, श्रीमती आभा सिंह, रवि सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, अमित शर्मा, आनंद तारण, अभिनव वारोलिया, मुजफ्फर अली, मोइनुद्दीन सिद्धकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Top