सोनिया गांधी का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से मनाया जायेगा News by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार 9 दिसम्बर को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस है। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस इकाईयों में सोनिया गांधी जी का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से मनाया जायेगा। श्री शेखर ने बताया कि सोनिया गांधी जी के जन्मदिवस पर 9 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे कांग्रेसजनों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शेखर ने कांग्रेस की जिला इकाईयों से कहा है कि सोनिया गांधी जी