एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप: साइना नेहवाल को टीम चयन ट्रायल के लिए बुलाया गया Sports by mpeditor - December 29, 2022December 29, 20220 नई दिल्ली। बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन करने के लिए आयोजित ट्रायल में पूर्व विश्व नंबर एक साइना नेहवाल को बुलाया गया है। चयन ट्रायल दो और तीन जनवरी को आयोजित किया गया है जबकि चैंपियनशिप दुबई में 14 से 19 फरवरी तक होगी। लंदन 2012 ओलंपिक पदक विजेता नेहवाल हाल के दिनों में अच्छी फॉर्म में नहीं रही हैं, क्योंकि वह 2022 में 14 टूर्नामेंटों में से 13 के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। नेहवाल ने आखिरी टूर्नामेंट 2019 में जीता था, तब उन्होंने फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता। वह नौ साल बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग के शीर्ष 20
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुईं साइना नेहवाल Sports by mpeditor - August 25, 2022August 25, 20220 टोक्यो। भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान समाप्त हो गया है। साइना को गुरूवार को खेले गए के प्री क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ओंगबामरुंगफान ने आज खेले गए महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में साइना को 21-17, 16-21, 21-14 से हराया। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नेहवाल ने मंगलवार को हांगकांग की चेउंग नगन यी को सीधे सेटों में हराकर अपने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने दूसरे दौर की प्रतिद्वंद्वी नोजोमी ओकुहारा के चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से हटने के कारण अंतिम 16 के दौर में प्रवेश किया