दिल्ली के नरेला में शूज फैक्टरी में आग, दो की मौत Nation by mpeditor - November 1, 2022November 1, 20220 नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कई मजदूर लपटों में घिर गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालाए जबकि दो लोगों को अचेत अवस्था में नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की उम्र 30 से 32 के बीच की है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी है। दमकल विभाग