भाजपा ने सिंधी समाज के लिए कुछ नहीं किया: कमलनाथ Politics by mpeditor - September 11, 2022September 11, 20220 भोपाल। सिंधी समाज का अधिकांश व्यक्ति व्यवसाय से जुड़ा और मेहनती होता है, इस वर्ग में कोई भी व्यक्ति मजदूर नहीं मिलेगा। अपनी मेहनत से अपना बिजनेस खड़ा करता है। सिंधी समाज केवल सिंधी समाज तक सीमित नहीं है, उससे कई समाज के लोग जुड़े होते हैं। भाजपा के लोग केवल इस समाज का उपयोग करते हैं लेकिन आज तक इस समाज के लिए किया कुछ नहीं है। हमारा व्यापार, धंधा सही चलेगा तो प्रदेश और देश की आर्थिक गतिविधि बनेगी लेकिन इस भ्रष्ट भाजपा राज में कोई उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने म.प्र.कांग्रेस राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन आज यह बात