अपनों से हार का बदला लेंगे कमलनाथ, बनाई खास रणनीति Politics by mpeditor - October 20, 2022October 20, 20220 कांग्रेस ने अगले साल यानि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अब उन विधायकों के इलाकों पर फोकस करेगी, जिनके कारण सत्ता गंवानी पड़ी थी। इस फेरबदल में कांग्रेस को अपनों से ही चोट मिली थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके लिए खास रणनीति बनाई है। इसकी शुरुआत गुरुवार को बड़ामलहरा से होगी। कमलनाथ बड़ामलहरा में मंड़लम्-सेक्टर और बूथ कमेटियों की बैठक लेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बड़ामलहरा उमा भारती का गढ़ माना जाता है। 2003 में जब बीजेपी की 10 साल बाद सरकार बनी तब उमा बड़ामलहरा से ही विधायक बनीं थीं। यहीं से उमा के बड़े भाई स्वामी लोधी भी विधायक रह चुके हैं। उमा की