सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री Nation by mpeditor - December 10, 2022December 10, 20220 शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार शाम को विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा की। हिमाचल में पहली बार उप मुख्यमंत्री बनेगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण रविवार को होगा। 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू अब हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं 60 वर्षीय मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को एकजुट रखने और गुटबाज़ी खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का फार्मूला निकाला गया है। विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी