आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत MP by mpeditor - September 3, 2022September 3, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग मवेशी चराने गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, जिले में शनिवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चितरंगी थाना क्षेत्र के करहिया गांव में अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मवेशी चराने गए तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव के 10 से 12 लोग मवेशी चराने जंगल में गए