कमलनाथ ने सरकार पर आदिवासी समाज को बांटने का लगाया आरोप MP by mpeditor - September 18, 2022September 18, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर आदिवासी समाज को बांटने का आरोप लगाया है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मेंं मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जो आदिवासी समाज हमेशा से ही एक रहा है, वह एक नहीं रहे यह आज भाजपा का लक्ष्य है। आज सरकार का फोकस आदिवासी समाज को बांटने का है। पूर्व सीएम ने कहा कि वह एक तरफ इवेंट करती है और दूसरी तरफ आदिवासी समाज को बांटने का काम भी कर रही है। भील-भिलाला, गौंड-कोरकू को बांटने में लगे हैं। ताकि हमेशा एक रहने वाला आदिवासी समाज बंट जाए। ईवेंट के बहाने ये आदिवासियों में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा