शादी की पहली सालगिरह पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें Entertainment by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की आज पहली सालगिरह है। इस खास मौके पर कपल ने कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक दूसरे को बधाई दी हैं। कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और विक्की की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने विक्की कौशल का एक डांस करते हुए वीडियो भी साझा किया है ।इसके साथ ही कैटरीना ने कैप्शन में लिखा-'माई रे ऑफ लाइट हैप्पी वन ईयर।' वहीं विक्की कौशल ने भी कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-'समय उड़ता है, लेकिन माइ लव ये आपके साथ सबसे जादुई तरीके से उड़ता है। शादी के एक साल पूरे होने की शुभकामनाएं।
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की रिलीज डेट आउट Entertainment by mpeditor - December 1, 2022December 1, 20220 फिल्म अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए दी है।सैम बहादुर के टीजर के जरिए उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। इसमें विक्की भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं। विक्की ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '365 दिन बचे हैं। 1 दिसंबर 2023 को सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में विक्की टाइटल रोल यानी सैम