शिवराज जी की साइकिल कहां छुपी हुई है? उपयोग में आना चाहिए – पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह Politics by mpeditor - January 21, 2021January 21, 20210 पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से एक बार फिर आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेल के दाम में इजाफा होता जा रहा है। आज मंगलवार की बात करें तो राजधानी भोपाल में पेट्रोल के भाव 92.85 रुपए प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, डीजल के दाम 83.11 रुपये हो गये हैं। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजलों में दामों में हो रही वृद्धि को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। शिवराज की साइकिल निकालो दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा- शिवराज जी की साइकिल कहां छुपी हुई है? उपयोग में आना चाहिए। चाहे केवल फोटो क्लिक के लिए ही सही। शिवराज जी की साइकिल कहॉं छुपी हुई है? उपयोग में आना चाहिए। चाहे केवल Photo Op के लिए ही सही। pic.twitter.com/XGYdbs06lT— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 21, 2021 लगातार बढ़ रहे हैं दाम मध्यप्रदेश में नये साल के शुरुआत से ही ईधन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पेट्रोल के साथ ही डीजल के भाव भी लगातार बढ़ते रहे हैं। मंगलवार को डीजल ने 83.11 रुपए प्रति लीटर का रिकॉर्ड बना दिया है। ईधन के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। मांग बढ़ी वहीं, मध्यप्रदेश दौरे में पहुंचे केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के पीछे मूल कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ना है। देश अपनी जरूरत का 80 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थ आयात करता है। कोरोना संक्रमण की वजह से तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन कम किया, जिसकी वजह से मांग बढ़ी।