पीसीसी चीफ कमल नाथ की अगुवाई में 23 जनवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव Politics by mpeditor - January 21, 2021January 21, 20210 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में अपने अभियान को और तेज करने की ठान ली है। 23 जनवरी को किसानों के समर्थन में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई राजभवन का घेराव करेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर बारह बजे राजभवन का घेराव करने की योजना बनाई जा रही है। राजभवन घेराव,—23 जनवरी 2021प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में मोदी सरकार के काले कृषि क़ानूनों के विरोध में 23 जनवरी को भोपाल राजभवन का घेराव किया जाएगा।अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किसानों का साथ दें।“जय किसान, जय हिन्दुस्तान” pic.twitter.com/dVRfVnMon8— MP Congress (@INCMP) January 21, 2021 कांग्रेस के इस घेराव का नेतृत्व पीसीसी चीफ कमल नाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। दरअसल कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश भर में ट्रैक्टर रैलियों और सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। बुधवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र मुरैना में कांग्रेस ने विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया था। मुरैना में उमड़े भारी जन सैलाब के बाद राजभवन के घेराव में भी किसानों का वैसा ही समर्थन की उम्मीद लिे कांग्रेस ने ये योजना बनाई है।