भाजपा ने पंच, सरपंचों के अधिकार छीने, कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से उन्हें उनके अधिकार दिलाएंगे – सज्जन सिंह वर्मा Uncategorized by mpeditor - September 12, 2023September 12, 20230 18 साल से प्रदेश में शिवराज मुख्यमंत्री है, तब उनकों लाड़ली बहना की याद नहीं आई भोपाल – पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज राजधानी में पंच, सरपंचों द्वारा अपने अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान उनका समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा ने पंचायती राज को खोखला कर दिया है। पंच, सरपंचों को जो अधिकार कांग्रेस सरकार ने दिए थे, उनके वे अधिकार भाजपा सरकार ने खत्म कर दिए है। श्री वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की विचारधारा के अनुरूप भारत में पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंच, सरपंचों को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए थे। कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने ग्राम पंचायतें सशक्त और समृद्ध बनाकर इस विचारधारा के अनुरूप प्रदेश के पंच, सरपंचों को अधिकार दिए था ताकि ग्राम स्तर पर समुचित विकास किये जा सके। लेकिन भाजपा की सरकार ने पंच सरपंचों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें लाचार बना दिया।प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की तरफ से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कमलनाथ जी का संदेश लेकर पंच-सरपंच साथियों के पास पहुंचा और वहां कमलनाथ जी की ओर से बात रखी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सैयद जाफर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेश गुरवानी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।श्री वर्मा ने कहा कि आज गांव में चुने हुए जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र के लिए कुछ कर नहीं पाते, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में हम पंच सरपंचों को फिर से वह अधिकार देंगे। भाजपा राज में पंचायती राज को किस से खतरा है, कौन इस व्यवस्था को नहीं देना चाहता इस पर आपको निर्णय करना है। भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है, शिवराज 18 साल बाद जागे हैं लेकिन प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए।श्री वर्मा ने लाड़ली बहना योजना पर पत्रकारों से किए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 18 साल से प्रदेश में शिवराज मुख्यमंत्री है, तब उनकों लाड़ली बहना की याद नहीं आई। शिवराज सिंह को आगामी चुनाव में हार दिख रही तो वोटों की खरीद फरोख्त के लिए लाडली बहन दिख रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भी सरकार को अच्छे से समझती है, उन्हें पता है कि यह 3 महीने का चुनावी लॉलीपॉप उनका वोट लेने के लिए है।श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है, कर्नाटक में हमने सरकार बनते ही महिलाओं को 2000 रू. प्रति माह की राशि का भुगतान करना प्रारंभ कर दिया है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 1500 रू. महिने महिलाओं को प्राथमिकता से दिये जायेंगे।