You are here
Home > Uncategorized > अभा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 21जुलाई को ग्वालियर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी

अभा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 21जुलाई को ग्वालियर में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी

ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी

भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का शुक्रवार 21 जुलाई को एक दिवसीय निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार ग्वालियर प्रवास पर रहेंगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 10 बजेे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। श्रीमती गांधी पूर्वान्ह 11.20 बजे ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। श्री सिंह ने बताया कि श्रीमती गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।

Top