You are here
Home > Uncategorized > छतरपुर जिले के भाजपा नेताओं ने पीसीसी पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

छतरपुर जिले के भाजपा नेताओं ने पीसीसी पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

कमलनाथ से मुलाकात के बाद बड़ामलहरा की कांग्रेस नेत्री रामसिया भारती के नेतृत्व में लिया फैसला

भोपाल – बड़ामलहरा जिला छतरपुर की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रहीं रामसिया भारती ने आज भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके निवास पर मुलाकात की।
सुश्री भारती के साथ कमलनाथ के निवास पर पहुंचे भाजपा के जनप्रतिनियों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर करते हुए कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया। कमलनाथ ने सभी का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के के लिए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह को निर्देश दिये।
सुश्री भारती के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के जनप्रतिनिधि रामसिंह राजा, जमना प्रजापति, सूर्य प्रतापसिंह, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, बेनी प्रसाद पटेरिया, बृजमोहन पटेरिया, पुरूषोत्तम सोनी, मुकेश पटेरिया, आशाराम सोनकिया और कौशल्या बाई सहित अन्य लोगाें ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू ने सभी को पार्टी दुपट्टा पहनाकर और सदस्यता फार्म भरवाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी।

Top