You are here
Home > Uncategorized > कटनी में किसान ने की आत्महत्या, कर्ज को बताया बर्बादी का कारण

कटनी में किसान ने की आत्महत्या, कर्ज को बताया बर्बादी का कारण

किसान शिवप्रसाद पटेल कर्ज के चलते काफी परेशान था

कटनी – जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमुरिया में शुक्रवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज और कोरोना महामारी को अपनी बर्बादी का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किसान शिवप्रसाद पटेल (40) कर्ज के चलते काफी परेशान था। वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि गांव के पास नर्सरी में तेंदू के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका है। बहोरीबंद पुलिस को मृतक शिवप्रसाद के पास से हाथ से लिखी पर्ची मिली है, जिसमें कर्ज में डूबे होने का जिक्र किया गया है। इस पर्ची में लिखा है कि मेरी बर्बादी का कारण कोरोना है। जमीन, मकान, टेंट सब गिरवी रखा हुआ है। किसी व्यक्ति से कर्ज लेने और उसके बदले ब्याज वसूल किए जाने का भी जिक्र किया गया है।

Top