You are here
Home > Uncategorized > कमलनाथ से अनबन पर बोले दिग्विजय-ये BJP का भ्रामक प्रचार

कमलनाथ से अनबन पर बोले दिग्विजय-ये BJP का भ्रामक प्रचार

कमलनाथ बोले-17 तक झूठ बोल लें

भोपाल – कमलनाथ से अनबन की खबरों पर दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एकजुट है।
दिग्विजय सिंह ने इस सिलसिले में दो ट्वीट भी किए हैं…

पहला ट्वीट: ‘बीजेपी की गुटबाजी इन दिनों चरम पर है। जिसे ढांकने के लिए वे प्रायोजित रूप से कांग्रेस नेताओं में, खासकर मेरे और कमलनाथ जी के बीच अनबन की झूठी खबरें फैलाते हैं। जबकि कांग्रेस का हर एक नेता भाजपा को हराने के लिए एकजुट और संकल्प बद्ध है।’

दूसरा ट्वीट: ‘मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है। वे कांग्रेस के नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एकजुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे। भाजपा को हराएंगे। जन बल जीतेगा-धन बल हारेगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।’

उधर जब शिवराज ने कमलनाथ को लेकर भी कहा कि कमलनाथ अरबपति हैं, उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं। शिवराज के इस बयान पर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें लगता है कि मैं उद्योगपति हूं, कौन सा उद्योग मेरे नाम

Top