दिग्विजय का दावा-MP में अगले 4 दिन में छापे पड़ेंगे Uncategorized by mpeditor - October 29, 2023October 29, 20230 चुनाव आयोग से अमित शाह की शिकायत, अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाने का आरोप भोपाल – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मध्यप्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा बनता जा रहा है। अधिकारियों को धमकी देना न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है।वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। उन्होंने कहा- ‘वे एक तरफ तो अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं। दूसरी तरफ मेरी जानकारी है जिस तरह से उन्होंने राजस्थान में छापे डलवाए थे। वे ही अगले चार दिन में मध्यप्रदेश में छापे डलवाने वाले हैं। अगले चार दिनों में देख लो।’ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह सीधे तौर पर अधिकारी-कर्मचारियों को धमका रहे हैं। कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।