You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष भी गंभीर घायल

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष भी गंभीर घायल

पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल – भोपाल में शनिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया। भोपाल शहर जिला अध्यक्ष भी गंभीर घायल हो गए। उनकी आंख के नीचे चोट आई है। यह प्रदर्शन पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस परीक्षा के आधार पर पटवारियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा चुके हैं। वहीं कांग्रेस CBI जांच की मांग कर रही है।
शनिवार दोपहर 1.40 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता CM हाउस घेरने के लिए निकले। वे रोशनपुरा चौराहे पर जुटे। यहां से भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। CM हाउस की सिक्योरिटी पुलिस ने बढ़ा दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाणगंगा चौराहा पर बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया।
कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने सरकार के कहने पर लाठीचार्ज किया। हमारे 50 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया है।

डेढ़ घंटे चला कांग्रेस का प्रदर्शन

मोनू सक्सेना ने आज ही भोपाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ ली है। उनकी आंख के नीचे चोट आई है। घायल महिला कार्यकर्ता का नाम महक राणा बताया गया है। घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजा गया। विधायक शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ता बाणगंगा चौराहे पर ही बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सभी वापस लौट गए। प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटा चला।
भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा, ‘हम CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सरकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन से भगदड़ मचाई। कांग्रेस अध्यक्ष (भोपाल शहर) मोनू सक्सेना को गंभीर चो

Top